शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

 बच्चे के जन्म के बाद सबसे पहली जो समस्या आती है वो होती है उसके feed करने की। बच्चे को दूध कैसे पिलाना है वो तो डॉक्टर बता देती हैं लेकिन जब माँ फ़ीड कराती है तब कईबार बीच में बच्चा सो जाता है और कुछ देर बाद फिर से जाग कर रोने लगता है। इसके लिए जब भी आप बच्चे को फ़ीड कराओ तब उससे बात करते रहो, उसका हाथ पकड़ के उस पर अपनी उँगली घुमाओ या उसके शरीर पर घुमाओ; कहने का मतलब कुछ ना कुछ activity करते रहो ताकि वो अच्छे से फ़ीड कर ले। अब जब बच्चा सो जाए तो फिर उसे धीरे से बेड पर या जहां भी सुलाते हैं वहाँ लेटाइए और उसके पास शरीर से सटा कर , दोनो तरफ़ दो सॉफ़्ट तकिए लगा दें जिससे बच्चेको एक safe feel आए। बच्चे के कपड़े आरामदायक और सॉफ़्ट होने चाहिए , कई बार माँ या घर के दूसरे लोग बच्चे को नए कपड़े पहना देते हैं और फिर बच्चा उसी को पहन कर सो जाता है । कपड़े का कड़ापन शरीर में चुभेंगे उसकी नींद खुल जाती है इसीलिए जब तक बच्चा 3-5 महीने का ना होतब तक उसे सूती (कॉटन) के ऐसे कपड़े पहनायें जिसमें ज़्यादा बटन हुक ना हों। 

कोई टिप्पणी नहीं: